US में नई सरकार, आज बाइडेन का शपथ ग्रहण

अमेरिका के लिए आज का दिन ख़ास है। बुधवार यानी आज जो बिडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और आधिकारिक तौर पर वाइट हाउस का कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बिडेन के ‘इनॉगरेशन डे’ को लेकर वॉशिंगटन डीसी में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार 25 हजार अमेरिकी सैनिकों को वॉशिंगटन में तैनाती की गई है।
जो बिडेन राष्ट्रपति पद की आज लेंगे शपथ
दरअसल, कोरोना संकट और ट्रम्प समर्थकों के विरोध के बीच नवनिर्वाचित यूएस राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग से पद की शपथ लेंगे। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम साढ़े 10 बजे रात में होगा। शपथ ग्रहण के दौरान दो बाइबल का उपयोग किया जाएगा, जिनमें से एक उच्चतम न्यायालय के पहले अश्वेत न्यायमूर्ति थरगुड मार्शल की होगी। हैरिस, सोटोमायोर और मार्शल दोनों की प्रशंसक रही हैं।
वॉशिंगटन डीसी में तैनात 25 हजार सैनिक
शपथ लेने के बाद बाइडेन देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस संबोधन के दौरान बाइडेन अगले 4 सालों के राष्ट्रपति कार्यकाल का विजन बता सकते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस से विदा हो जाएंगे। ट्रंप और मेलानिया जब व्हाइट हाउस से विदा ले रहे होंगे तो वो वहां बाइडेन का स्वागत करने के लिए मौजूद नहीं रहेंगे।
ट्रंप बिडेन के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए करीब 35 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वाशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दिए गए हैं।
ईवेंट में नए अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी, नई वाइस प्रेसिडेंट और उनके पति भी शामिल रहेंगे। जो बाइडेन को व्हाइट हाउस के लिए प्रेसिडेंशियल एस्कॉर्ट दी जाएगी, जो अमेरिकी सेना की सभी शाखाओं का प्रतिनिधित्व करेगी।